Chhattisgarh Vision 2047 Portal : नवा अंजोर विजन@2047 की प्रगति पर सख्त नजर, मुख्य सचिव ने महानदी भवन में मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा

Chhattisgarh Vision 2047 Portal

Chhattisgarh Vision 2047 Portal

छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से हासिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने निगरानी तंत्र को और अधिक (Chhattisgarh Vision 2047 Portal) मजबूत किया है।

इसी कड़ी में मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की गहन समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@2047 के तहत तय किए गए सभी प्रमुख इंडिकेटर्स की राज्य स्तरीय स्थिति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति को नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट (Chhattisgarh Vision 2047 Portal) करे।

उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की नियतकालिक उपलब्धि और अद्यतन आंकड़ों का समय पर अपलोड होना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता की पहचान तुरंत की जा सके।

उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग पोर्टल केवल डाटा एंट्री का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शासन की योजनाओं की वास्तविक प्रगति को परखने और सही समय पर आवश्यक निर्णय लेने का एक प्रभावी औजार है। इसके जरिए योजनाओं का मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से किया जा सकता है, जिससे राज्य के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागीय डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जिन इंडिकेटर्स में लक्ष्य से पीछे होने के संकेत मिलें, वहां तुरंत कार्यों (Chhattisgarh Vision 2047 Portal) में तेजी लाएं। उन्होंने परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि विजन 2047 के लक्ष्यों की पूर्ति तभी संभव है, जब सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नवा अंजोर विजन@2047 केवल एक दीर्घकालिक दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की ठोस कार्ययोजना है, जिसकी सफलता निरंतर निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन और जवाबदेही पर निर्भर करती है।

You may have missed