छत्तीसगढ़जॉब्स

Chhattisgarh Teacher Recruitment : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती को हरी झंडी

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में शिक्षकीय संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 5000 पदों पर भर्ती को स्वीकृति प्रदान (Chhattisgarh Teacher Recruitment) कर दी है। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी जा चुकी थी। इसके बाद विभागीय प्रस्ताव के तहत 292 सहायक शिक्षकों के नए पद सृजित (Chhattisgarh Teacher Recruitment) किए गए, जिन पर भी भर्ती की मंजूरी दे दी गई है। इस तरह कुल स्वीकृत शिक्षकीय पदों की संख्या बढ़कर अब 5000 हो गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=FvhC5XZ64Js

यह भर्ती वित्त विभाग की सहमति के आधार पर की जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से न केवल स्कूलों में रिक्त पदों की समस्या (Chhattisgarh Teacher Recruitment) कम होगी, बल्कि शिक्षण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button