राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा (Chhattisgarh Rajya Sabha Election) कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से Laxmi Verma को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और राज्यसभा की बिसात पर नई रणनीतियों की चर्चा शुरू हो गई है।


भाजपा सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार चयन में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। लक्ष्मी वर्मा के नाम की घोषणा को पार्टी के अंदर संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
इसी सूची में हरियाणा से Sanjay Bhatia को भी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित (Chhattisgarh Rajya Sabha Election) किया गया है। संजय भाटिया 2019 में करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के तहत अपनी सीट छोड़ी थी।
राज्यसभा चुनावों को लेकर दोनों राज्यों में अब राजनीतिक माहौल गरमा (Chhattisgarh Rajya Sabha Election) गया है। आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया और समर्थन जुटाने की कवायद के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।



