Chhattisgarh Political News Raipur : राज्यसभा सदस्य बनने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने CM विष्णु देव साय से की भेंट, मिला आशीर्वाद और बधाई

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात (Chhattisgarh Political News Raipur) की। यह मुलाकात रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई, जहां दोनों के बीच सौजन्य चर्चा भी हुई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लक्ष्मी वर्मा को उच्च सदन में पहुंचने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे संसद में राज्य के विकास, जनहित से जुड़े विषयों और प्रदेश की आवश्यकताओं को मजबूती से सामने रखेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें विश्वास है कि लक्ष्मी वर्मा इस दायित्व को पूरी गंभीरता (Chhattisgarh Political News Raipur) के साथ निभाएंगी।
इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में विधायक किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान सभी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



