जॉब्स

Chhattisgarh Placement Camp : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा मौका, कांकेर और बेमेतरा में प्लेसमेंट कैंप, 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर सामने (Chhattisgarh Placement Camp) आया है। प्रदेश के कांकेर और बेमेतरा जिलों में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां निजी क्षेत्र की कंपनियां 1000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके ही जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें निजी क्षेत्र से जोड़ना है।

https://youtu.be/rv3v2wwuf_g

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा, कांकेर में 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित (Chhattisgarh Placement Camp) किया जाएगा। इस कैंप में निजी कंपनियों द्वारा कुल 887 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती होने वाले प्रमुख पदों में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, लेबर के 200 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 200 पद, प्रोडक्ट एडवाइजर के 200 पद, टीम मैनेजर के 25 पद, एकाउंटेंट के 6 पद, फील्ड ऑफिसर के 2 पद और सेल्स कंसल्टेंट के 4 पद शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने पूर्ण बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है, जिसके आधार पर कंपनियां प्राथमिक चयन कर इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों से संपर्क करेंगी।

इसी तरह बेमेतरा जिले में भी 24 फरवरी 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में निजी संस्था द्वारा सेल्स ऑफिसर और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी।
सेल्स ऑफिसर के 35 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर योग्यता निर्धारित की गई है, जिनके लिए मासिक वेतन 14,000 से 25,000 रुपये तक रहेगा। वहीं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिनका वेतनमान 12,000 से 24,000 रुपये प्रति माह तय किया गया है।

रोजगार कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण (Chhattisgarh Placement Camp) माध्यम है। रोजगार कार्यालय केवल नियोजक और आवेदक के बीच एक मंच उपलब्ध कराता है, जबकि अंतिम चयन, वेतन और कार्य से संबंधित सभी शर्तें संबंधित कंपनी द्वारा तय की जाती हैं।

https://youtu.be/ybaZb7jgWCY

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि और समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हों। यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं और निजी क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button