छत्तीसगढ़जॉब्स

Chhattisgarh Placement Camp : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में रोजगार का मौका, 11–12 फरवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। राज्य के दो जिलों में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

यह प्लेसमेंट कैंप छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और गौरेला -पेण्ड्रा -मरवाही जिलों में 11 और 12 फरवरी को आयोजित (Chhattisgarh Placement Camp) किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=q-zpY4pkvgo

बलौदाबाजार में 135 पदों पर भर्ती

बलौदाबाजार जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। इस कैंप में कुल 135 पदों पर भर्ती की जाएगी।

नियोजक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कुकुरदी बलौदाबाजार द्वारा सेफ्टी स्टीवर्ड (4), बॉयलर ऑपरेटर (4), इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन (7), इलेक्ट्रीशियन (5) और फिटर (5) पदों के लिए भर्ती (Chhattisgarh Placement Camp) की जाएगी। योग्यता आईटीआई व डिप्लोमा (पदानुसार), वेतन 12,610 रुपये, अनुभव 3 से 5 वर्ष निर्धारित है।

दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, उम्र सीमा 20 से 45 वर्ष, वेतन 15 से 18 हजार रुपये तथा कार्यक्षेत्र रायपुर रहेगा।

शांता टेक्नो प्रा. लि. रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर (5), ऑपरेटर (5), फिटर (10), वेल्डर (10) और हेल्पर (10) पदों के लिए भर्ती की जाएगी। योग्यता आईटीआई व अन्य, उम्र 18 से 40 वर्ष, अनुभव 0 से 5 वर्ष और वेतन 10 हजार रुपये निर्धारित है।

गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही में स्थानीय अवकाश घोषित

इधर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने वर्ष 2026 में तीन पर्वों पर स्थानीय अवकाश घोषित (Chhattisgarh Placement Camp) किया है। आदेश के अनुसार 10 फरवरी (जिला स्थापना दिवस), 2 सितम्बर (हरछठ) और 11 नवम्बर (भाई दूज) को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक और कोषालयों में लागू नहीं होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=GiLrqgW4nOA

ऐसे करें पंजीयन

निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल के माध्यम से रोजगार पंजीयन एवं प्लेसमेंट कैंप पंजीयन कर सकते हैं। दोनों पंजीयन अनिवार्य हैं। अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय या दूरभाष 07727-299443 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button