छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Petroleum Supply : संकट के बीच सख्त रुख, साय सरकार अलर्ट मोड में, पेट्रोल-गैस सप्लाई पर सीधी निगरानी

रायपुर में शनिवार सुबह माहौल अचानक गंभीर हो गया, जब विष्णु देव साय ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर पूरे प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड (Chhattisgarh Petroleum Supply) में ला दिया। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के असर को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में राज्य के कमिश्नर, आईजी और सभी जिला कलेक्टर सीधे जुड़े। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली और साफ शब्दों में कहा कि किसी भी स्थिति में आम लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर कोई भी व्यक्ति या समूह हालात का फायदा उठाकर पेट्रोल, डीजल या गैस की कालाबाजारी करता है, तो उस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

अफवाहों से बचने की अपील

मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान (Chhattisgarh Petroleum Supply) न दें। उन्होंने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अहम बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, डीजीपी अरुण देव गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। साथ ही Indian Oil Corporation (IOCL), Bharat Petroleum (BPCL) और Hindustan Petroleum (HPCL) के पेट्रोल-डीजल और गैस डिवीजन के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।

सप्लाई चेन पर खास फोकस

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्यभर की सप्लाई चेन को मजबूत बनाए (Chhattisgarh Petroleum Supply) रखने, स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button