छत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh Medical Colleges : छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात – तीन नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए 1077 करोड़ रुपए की मंजूरी

Chhattisgarh Medical Colleges : छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने तीन नए शासकीय मेडिकल कॉलेजो की स्थापना का बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए कुल 1077 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=hlEdk0T3YGw

इस स्वीकृति के साथ ही राज्य के जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेंद्रगढ़ में आधुनिक मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य शुरू (Chhattisgarh Medical Colleges) किया जाएगा। आदेश के मुताबिक, जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए, कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 362.57 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नए कॉलेजों के निर्माण से डॉक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और विशेषज्ञ इलाज की पहुंच आम नागरिकों तक और आसान (Chhattisgarh Medical Colleges) हो जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=Jfn6lWphLOM

सरकार का यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ने से स्थानीय युवाओं को डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा, साथ ही मरीजों को लंबी दूरी तय किए बिना इलाज मिल पाएगा।


Related Articles

Back to top button