छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Maoist Strategy : 445 माओवादी ढेर, 1588 ने हथियार डाले…संसद भवन में अमित शाह से CM साय ने साझा की निर्णायक रणनीति…

Chhattisgarh Maoist Strategy : छत्तीसगढ़ में माओवादी उन्मूलन को लेकर पिछले 20 महीनों में चली निर्णायक मुहिम का असर अब स्पष्ट दिखने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश में माओवादी गतिविधियों की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1951252823242326501

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि दिसंबर 2023 से अब तक हुई 33 बड़ी मुठभेड़ों में 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं, वहीं 1,554 गिरफ्तार किए गए और 1,588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल सुरक्षा बलों के प्रयासों से नहीं, बल्कि “विकास और सुरक्षा” की संयुक्त नीति के प्रभाव से संभव हो सकी है। सड़कों का निर्माण, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं ने माओवाद के प्रभाव को जड़ से कमजोर किया है।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-fitness-movement/

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन प्रयासों को ऐतिहासिक बताते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह रणनीति पूरे देश के लिए एक मॉडल बन सकती है।

https://www.youtube.com/watch?v=g6mqWRKEFCw

अमृत रजत महोत्सव 2025 पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक यात्रा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर बनेगा। बैठक में बस्तर के समग्र विकास, माओवादी प्रभाव वाले क्षेत्रों में पुनर्वास एवं शिक्षा योजनाओं पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

Related Articles

Back to top button