देश

Vivo Smartphone : 9000mAh बैटरी के साथ बाजार में तहलका मचाने आ रहा Vivo T5 Pro

Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 Pro का टीजर जारी (Vivo Smartphone) कर दिया है, जिसमें इसकी सबसे बड़ी खासियत 9020mAh की दमदार बैटरी बताई जा रही है। कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च कर सकती है और इसकी झलक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी दिखाई दे चुकी है।

डिजाइन और लुक (Vivo Smartphone)

टीजर में सामने आए लुक के अनुसार, फोन में प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जिसमें पीछे की तरफ iPhone जैसा वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को स्लिम रखने की कोशिश की गई है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।

कीमत और लॉन्च की संभावना

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo T5 Pro को भारत में 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च (Vivo Smartphone) किया जा सकता है। कंपनी इस फोन के साथ बैटरी एक्सटेंडर किट भी दे सकती है, जिससे इसकी बैटरी परफॉर्मेंस और बढ़ाई जा सकेगी।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस देगा। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।

कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया (Vivo Smartphone) जा सकता है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2MP का होगा। वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 9020mAh बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी और लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देगी।

खास क्यों है ये फोन

Vivo T5 Pro अपनी बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है। अगर यह फोन बताए गए फीचर्स के साथ लॉन्च होता है, तो यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button