छत्तीसगढ़

सुब्रत साहू ने राज्य नियंत्रण कक्ष में जाकर दूसरे चरण के मतदान कार्यवाही की मॉनिटरिंग का लिया जायजा

रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने सीईओ कार्यालय में स्थापित राज्य नियंत्रण कक्ष से आज दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद एवं कांकेर लोक सभा क्षेत्रों में हो रहे मतदान की कार्यवाही हेतु की जा रही मॉनिटरिंग का जायजा लिया। उनके साथ आयोग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
तीनों लोकसभा सीट के लिए आज सुबह से शांतिपूर्ण रूप से मतदान की कार्यवाही शुरू हो गई है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिससे मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button