छत्तीसगढ़

Corona का छग में रिकॉर्ड ब्रेक, गुरुवार को 371 नए मरीज, 5 मौतें, रायपुर में दो सौ…

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में गुरुवार को कोरोना (corona) के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड (record) टूट (break) गए। प्रदेश में कोरोना के कुल 371 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हाे गई। इनमें अकेले रायपुर जिलसे से 205 हैं।

रायपुर (raipur) में पहली खेप में रायपुर (raipur) से 114 मामले सामने आए जबकि दूसरी खेप में 91 मामले सामने आए। दूसरी खेप में रायपुर के अलावा सरगुजा से 9, राजनांदगांव से 6, कोरबा से 3, महासमुंद व बिलासपुर से 2-2 तथा सूरजपुर व कांकेर से 1-1 नया मरीज मिला है। जबकि पहली खेप में रायपुर के अलावा

कबीरधाम से 34, कांकेर-20, राजनांदगांव-17, मुंगेली-16, जांजगीर चांपा-12, बस्तर-10, बिलासपुर-6, दुर्ग-5, नारायणपुर व गरियाबंद से 4-4, कोरिया से 3, जशपुर से 2, बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, सरगुजा, कोंडागांव व बीजापुर से 1-1 नए मरीज मिले हैं। इस तरह गुरुवार को प्रदेश (chhattisgarh) में कुल 255 नए मामले (255 new case) सामने आए। इस तरह गुरुवार को प्रदेश (chhattisgarh) व रायपुर में कोरोना (corona) के पुराने सभी रिकॉर्ड (record) टूट (break) गए।

Related Articles

Back to top button