Chhattisgarh Cabinet Meeting : 11 फरवरी को होगी कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रालय में लिए जाएंगे बड़े फैसलों के संकेत
Chhattisgarh Cabinet Meeting
राज्य सरकार की अगली नीतिगत दिशा तय करने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में यह कैबिनेट बैठक बुधवार सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में होगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने (Chhattisgarh Cabinet Meeting) की संभावना है। हाल के घटनाक्रमों और आगामी योजनाओं को देखते हुए इस बैठक को खास माना जा रहा है।
कैबिनेट बैठक को लेकर मंत्रालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, वहीं विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। बैठक के बाद सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर औपचारिक जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।
