छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Cabinet Meeting : ‘साय’ की सधी चाल…आज बदलेगा मुख्य सचिव…मुहर लग सकती है इन बड़े फैसलों पर…! प्रशासनिक बदलाव के साथ विकास योजनाओं पर भी होगी चर्चा…

रायपुर, 30 जून। Chhattisgarh Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन में आज का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शुरू हो चुकी है। यह बैठक कई ऐतिहासिक फैसलों की गवाह बन सकती है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई, नए CS का एलान संभावित

कैबिनेट की शुरुआत में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आज ही नए मुख्य सचिव का नाम घोषित किया जा सकता (Chhattisgarh Cabinet Meeting)है, जिससे प्रशासनिक मशीनरी की दिशा और गति दोनों बदल सकती है।

https://navpradesh.com/cg-vidhan-sabha-latest/

किन फैसलों पर लग सकती है मुहर?

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट बैठक में ये प्रमुख मुद्दे चर्चा में हैं:

नए उद्योग नीति पर अंतिम निर्णय

कृषि अनुदान योजना का विस्तार

युवाओं के लिए नई स्किल ट्रेनिंग (Chhattisgarh Cabinet Meeting)नीति

संविधान दिवस को लेकर विशेष प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button