LIVE: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बजट भाषण लाइव
रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रदेश के भविष्य का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सदन में पेश किया जा रहा है। साय सरकार के इस कार्यकाल के इस महत्वपूर्ण बजट से प्रदेश के किसानों, युवाओं और महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने अपने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए राज्य की जीडीपी और विकास दर के सकारात्मक आंकड़ों को साझा किया है। उन्होंने संकेत दिया है कि यह बजट ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ और ‘सशक्त किसान’ की अवधारणा पर आधारित होगा। विधानसभा के बाहर और भीतर भारी उत्साह का माहौल है और सभी की नजरें उन घोषणाओं पर टिकी हैं जो अगले एक साल तक राज्य की आर्थिक दिशा तय करेंगी।
बजट सत्र की हर बड़ी घोषणा का लाइव कवरेज:
क्या सस्ता होगा और क्या महंगा? किसानों के लिए कौन सी नई योजना आएगी? युवाओं के लिए नौकरियों का क्या ब्लूप्रिंट है? इन सभी सवालों के जवाब के लिए हमारे साथ बने रहें।
छत्तीसगढ़ बजट सत्र 2026 का सीधा प्रसारण और विस्तृत विश्लेषण अभी नवप्रदेश टीवी (Nav Pradesh TV) पर लाइव देखें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और बजट की पल-पल की जानकारी से अपडेट रहें।
