जॉब्स

Chhattisgarh Police Recruitment : जिला पुलिस बल में आरक्षक भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए अंतिम तिथि और प्रक्रिया

Chhattisgarh Police Recruitment : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती का पहला चरण दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा से शुरू होगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन प्रोफ़ाइल आईडी के माध्यम से किया जाएगा, साथ ही अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा केंद्र हेतु जिले का चयन करना और आवेदन सबमिट करना अनिवार्य है। व्यापम पंजीयन नंबर और रोल नंबर के आधार पर अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। व्यापम(Chhattisgarh Police Recruitment) की वेबसाइट पर पंजीकरण न करने वाले उम्मीदवार परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-maoist-encounter/

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 5 अगस्त 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक)

प्रवेश पत्र डाउनलोड: 8 सितंबर 2025 से

परीक्षा की तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)

परीक्षा केंद्र: 5 संभागीय मुख्यालय

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, विज्ञापन, नियम, पाठ्यक्रम और निर्देश व्यापम(Chhattisgarh Police Recruitment) की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार व्यापम हेल्पलाइन 0771-2972780 पर संपर्क कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=oUsFT_CNJOo

Related Articles

Back to top button