छत्तीसगढ़

Chhattisgarh ACB News : रिटायर्ड कर्मी से मांगा 50 हजार का चढ़ावा…ACB ने रंगे हाथों पकड़ा हेल्थ विभाग का बाबू…

रायपुर, 17 जून| Chhattisgarh ACB News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भ्रष्टाचार की गंदी तस्वीर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक को रिटायर्ड कर्मी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। नवा रायपुर के चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में तैनात लिपिक चवाराम बंजारे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ऑपरेशन ट्रैप में पकड़ा।

बंजारे पर आरोप है कि उसने अपने ही विभाग के सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन से जीपीएफ और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ जारी करने के एवज में मोटी रकम की मांग की थी।

फंसा चुका था रिटायर्ड कर्मी को चक्कर में

सूत्रों के मुताबिक, लिपिक बंजारे ने पहले रिश्वत नहीं देने पर फाइलें लटकाई, फिर रिटायर्ड कर्मी को कई बार कार्यालय के चक्कर (Chhattisgarh ACB News)कटवाए। पीड़ित ने थक-हारकर ACB से शिकायत की। पूरी योजना के तहत ACB ने ट्रैप बिछाया और जैसे ही बंजारे ने 50 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-assembly-monsoon-session-2025/

तलाशी में मिला पूरा रिश्वत अमाउंट

ACB की टीम ने मौके पर ही बंजारे के पास से पूरी रिश्वत की रकम बरामद की। उसके खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानिए कौन है चवाराम बंजारे?

गिरफ्तार लिपिक बंजारे पहले JNM मेडिकल कॉलेज, रायपुर में डीन का स्टेनो रह चुका है। अब वह चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर में कार्यरत (Chhattisgarh ACB News)था। 17 जून को उसे विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=IbBaKEKDoYE

ACB का सख्त संदेश: भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

राज्य सरकार और एसीबी की लगातार कार्रवाई यह साफ संकेत देती है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार अब बर्दाश्त नहीं किया (Chhattisgarh ACB News)जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मियों को परेशान करने वाले ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों पर अब कानून का शिकंजा तेजी से कस रहा है।

Related Articles

Back to top button