छत्तीसगढ़मनोरंजन

राम मंदिर पर बनी फिल्म-695 का शो 3 बजे फ्री, अमेरिका के टाइम्स स्क्वैयर में दिखाया 695 का टीजर..VIDEO

-राम मंदिर बनने के पीछे के आध्यात्मिक और राजनीतिक संघर्ष को दिखाया

रायपुर/नवप्रदेश। 695 movie ram mandir: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्रीराम विराजमान हो गए है। अभी अनुष्ठान पूरा नहीं हुआ है। इसलिए उनकी भगवान श्रीराम की मूर्ति पर पट्टी बंधी हुई है। प्राण प्रतिष्ठान का अनुष्ठान 22 जनवरी को पूरा होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में बनी फिल्म 695 लग चुकी है।

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के द्वारा इस फिल्म को नि:शुल्क देखने के लिए माथे पर तिलक और भगवा वस्त्र पहनकर फिल्म शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचना होगा। इस फिल्म के पहले दिन चैरिटी का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=qJyNgPCGmz0

इस फिल्म में एक्टर अरूण गोविल और अशोक समर्थ जैसे महान कलाकारों ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है – फिल्म 695 श्रीराम मंदिर के निर्माण के इतिहास के बारे में सत्यता से अवगत कराती है।

फिल्म 695 का टीजर अमेरिका के टाइम्स स्क्वैयर में दिखाया गया है। वहां भी राम भक्तों ने इसे देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस फिल्म में राम मंदिर बनने के पीछे के आध्यात्मिक और राजनीतिक संघर्ष को दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button