देश

चंद्रयान-2 लॉन्चिंग: भारत ने फिर रचा इतिहास

  • चंद्रयान 3 लाख 84 हजार किमी की दूरी तय कर चांद की सतह पर उतरेगा

नई दिल्ली। दुनिया में फिर बजा भारत का डंका। आज इसरो ने चंद्रयान- 2 Chandrayaan-2 की सफल लॉन्चिंग के साथ ही नया इतिहास रच दिया है। लॉन्चिंग Launching के बाद अब इसे चांद की सतह पर उतारने के सबसे बड़े मिशन की भी शुरुआत हो गई है। चंद्रयान-2 Chandrayaan-2 श्रीहरिकोटा के प्रक्षेपण स्थल से चांद तक के 3 लाख 84 हजार किलोमीटर के सफर पर निकल चुका है। चंद्रयान सिर्फ 16 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो गया। इसरो चीफ के सिवन ने चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए कहा कि इस मिशन की सोच से बेहतर शुरुआत हुई है। इसरो की इस शानदार कामयाबी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। बता दें कि करीब 50 दिन बाद 6 से 8 सितंबर के बीच चांद पर चंद्रयान Chandrayaan-2 उतरेगा।

Related Articles

Back to top button