छत्तीसगढ़

CM साय करने वाले थे प्रतिमा का अनावरण, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रात में ही कर दिया…, FIR

अंबिकापुर/नवप्रदेश। नगर निगम सहायक अभियंता के शिकायत पर आज सरगुजा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज हो गया है। सहायक अभियंता ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शासकीय काम में रूकावट डाली, भड़काऊ टिप्पणियां कि जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाला वीडियों सोशल मीडिया में प्रसारित किया है।

वहीं दर्ज प्राथमिकी में प्रदर्शनकारियों को गोडसे के विचारधारा से जुड़ा बताया गया है। मामला प्रतिमा अनावरण से जुड़ा है जो 9 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण होना था। जिसे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने रात में ही अनावरण कर दिया। इस घटना के बाद विकल झा पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा और जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को बेमेतरा से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button