Chanakya Niti : मुश्किल के समय में लड़ने की हिम्मत देती हैं ये 3 चीजें, जानिए

Chanakya Niti : मुश्किल के समय में लड़ने की हिम्मत देती हैं ये 3 चीजें, जानिए

Chanakya Niti,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों से समाज को कई सारी बातें सिखाईं हैं। समाज आज भी इनकी इन बातों को अपनाता (Chanakya Niti) है। चाणक्य की दी गई नीतियों समाज अपना जीवन बेहतर करने की कोशिश करता है।

चाणक्य के हर विचार आपको रोज एक नई चीज सिखाते हैं। आज भी चाणक्य की कुछ ऐसी बातें आपको एक जीने का एक नई दिशा प्रदान करेगी। चाणक्य ने बताया है कि कौन सी चीजें आपको संकट के समय में साहस देती (Chanakya Niti) हैं।

संसारातपदग्धानां त्रयो विश्रान्तिहेतवः। 

अपत्यं च कलत्रं च सतां संगतिरेव च॥

भावार्थ

आचार्य चाणक्य के इस कथन के अनुसार, सांसारिक ताप से जलते हुए लोगों को तीन ही चीजें आराम दे सकती हैं – संतान, पत्नी तथा सज्जनों (Chanakya Niti) की संगति।

पुत्र

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस व्यक्ति के पास ऐसा पुत्र हो जो अपने माता-पिता का ख्याल रखता हो और सही रास्ते में चलकर अपने लक्ष्य को पाता है, ऐसा पुत्र आने वाले समय में अपने माता-पिता के साथ-साथ समाज का भी नाम रोशन करता है। 

पत्नी

चाणक्य जी कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति की पत्नी सुशील और संस्कारी हो तो उसका पूरा जीवन सुख के साथ बीत जाता है। ऐसी पत्नी इंसान के हर सुख-दुख में साथ देने के साथ-साथ मुश्किल समय में आपके सामने ढाल की तरह खड़ी रहती हैं। 

सही संगति

अधिकतर लोग गलत और सही का फर्क नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में यदि कोई दुराचारी, दुष्ट स्वभाव या फिर दूसरों को हानि पहुंचाने वाले व्यक्ति से मित्रता कर लेता है तो यह आपके भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए दोस्ती सोच समझकर ही करें। 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *