Chhattisgarh Board Exam Time Table : माशिमं ने जारी की 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाओं नई समय-सारणी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

Chhattisgarh Board Exam Time Table

Chhattisgarh Board Exam Time Table

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) (CGBSE Routine 2026) ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी (Chhattisgarh Board Exam Time Table)। प्राय: बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरुआत होती थी, लेकिन मंडल द्वारा वर्ष में दो बार परीक्षा लेने की वजह से फरवरी से ही शुरू कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी को हिंदी विषय से शुरुआत होगी (CG Board 10th Exam Schedule 2026)। जहां 13 मार्च तक चलेगी। इसी तरह 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से भूगोल, भौतिक शास्त्र विषय से शुरुआत होगी (CG Board 12th Exam Schedule 2026)। परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी।

10वीं की समय सारणी

समय – सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

परीक्षार्थी स्थान ग्रहण – सुबह 9 बजे

उत्तर पुस्तिका वितरण – सुबह 9.05 बजे से

प्रश्न पत्र वितरण – सुबह 9.10 बजे से

उत्तर लेखन कार्य – सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक

दिन – दिनांक – विषय

शनिवार – 21.02.2026 – हिंदी
मंगलवार – 24.02.2026 – अंग्रेजी
गुरुवार – 26.02.2026 – सामाजिक विज्ञान
शनिवार – 28.02.2026 – विज्ञान
शुक्रवार – 06.03.2026 – गणित
सोमवार – 09.03.2026 – संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
बुधवार – 11.03.2026 – व्यावसायिक पाठ्यक्रम

शुक्रवार – 13.03.2026 – केवल दृष्टिहीन / मूक–बधिर छात्रों के लिए संगीत एवं ड्राइंग एंड पेंटिंग

12वीं – हायर सेकेंडरी

शुक्रवार – 20.02.2026 – भूगोल, भौतिक शास्त्र
सोमवार – 23.02.2026 – राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
बुधवार – 25.02.2026 – संस्कृत
शुक्रवार – 27.02.2026 – जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व
सोमवार – 02.03.2026 – गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन (कला/वाणिज्य), भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व
शनिवार – 07.03.2026 – समाजशास्त्र
मंगलवार – 10.03.2026 – अंग्रेजी
गुरुवार – 12.03.2026 – इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
शनिवार – 14.03.2026 – हिंदी
सोमवार – 16.03.2026 – रिटेल मार्केटिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर
मंगलवार – 17.03.2026 – मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
बुधवार – 18.03.2026 – मनोविज्ञान

शारीरिक प्रशिक्षण पदोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष)
प्रथम वर्ष

20.02.2026 – शारीरिक शिक्षा का इतिहास व सिद्धांत – प्रथम
23.02.2026 – शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान – द्वितीय
25.02.2026 – शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां – तृतीय
27.02.2026 – शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान – चतुर्थ

द्वितीय वर्ष

21.02.2026 – शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण – प्रथम
24.02.2026 – परीक्षण एवं सत्यापन – द्वितीय
26.02.2026 – स्वास्थ्य शिक्षा / पुनर्वास – तृतीय
28.02.2026 – निर्णायन एवं अधिशिक्षा – चतुर्थ