जॉब्स

CG Vyapam Transport Constable : जगदलपुर में 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक की परीक्षा, जूते-मोजे और घड़ी पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री!

जगदलपुर में परिवहन विभाग के खाली पड़े पदों को भरने के लिए परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख (CG Vyapam Transport Constable) तय हो गई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) यह परीक्षा आगामी रविवार, 19 अप्रैल 2026 को लेने जा रहा है। बस्तर जिले में प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और शहर के 21 अलग-अलग केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 5,720 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं।

सेंटर पर समय से पहले पहुँचना है जरूरी (CG Vyapam Transport Constable)

अगर आप भी इस परीक्षा में बैठ रहे हैं, तो वक्त का खास ख्याल रखें। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 01:15 बजे तक चलेगी। लेकिन याद रहे, सेंटर का मेन गेट परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी सुबह 10:30 बजे ही बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि चेकिंग वगैरह के लिए आप कम से कम 2 घंटे पहले पहुँच जाएं, वरना एंट्री मिलना मुश्किल हो जाएगा। गेट पर मेटल डिटेक्टर से सबकी कड़ी जांच की जाएगी।

क्या पहनें और क्या नहीं, जान लें नियम

इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड काफी सख्त रखा (CG Vyapam Transport Constable) गया है। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े या टी-शर्ट पहनकर आना होगा। पैरों में केवल चप्पल की इजाजत है। अगर आप जूते-मोजे, बेल्ट, घड़ी या चश्मा लगाकर जाते हैं, तो उसे बाहर ही उतारना पड़ेगा। यही नहीं, किसी भी तरह के गहने जैसे बाली, झूमका या स्कार्फ पहनना भी पूरी तरह से मना है। परीक्षा हॉल में आपको सिर्फ काला या नीला बॉल पॉइंट पेन ले जाने दिया जाएगा।

साथ में क्या दस्तावेज ले जाना है?

परीक्षा केंद्र में घुसने के लिए आपके पास इंटरनेट से निकला हुआ साफ-सुथरा एडमिट कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही एक असली पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड) भी साथ रखें। पहचान पत्र के बिना अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। एक और जरूरी बात, अगर आपके एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं दिख रही है, तो अपने साथ दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो जरूर रख लें ताकि मौके पर कोई दिक्कत न आए।

शहर के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

जगदलपुर के काकतीय पीजी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा, दन्तेश्वरी कॉलेज और आत्मानंद स्कूल सहित कुल 21 स्कूलों और कॉलेजों को सेंटर (CG Vyapam Transport Constable) बनाया गया है। ज्यादातर बड़े केंद्रों पर 360 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं कुछ छोटे केंद्रों पर 120 से 240 छात्र परीक्षा देंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी पैनी नजर बना रखी है।

Related Articles

Back to top button