
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी (CG Vyapam Pharmacist Exam Date) कर दिए हैं। 12 अप्रैल को होने वाली इस लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोफाइल लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र? (CG Vyapam Pharmacist Exam Date)
परीक्षार्थी व्यापम की मुख्य वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग
फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा 11:00 बजे से शुरू होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे (2 घंटे पहले) केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
गेट क्लोजिंग: परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले यानी 10:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
पहचान पत्र: प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे ‘मूल’ फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
ड्रेस कोड का रखें खास ख्याल (CG Vyapam Pharmacist Exam Date)
व्यापम ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े ड्रेस कोड लागू किए हैं:
कपड़े: केवल हल्के रंग के और आधी बांह (Half Sleeves) वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा दे सकेंगे। गहरे रंग जैसे काला, नीला, मैरून या डार्क चॉकलेटी कपड़े वर्जित हैं।
जूते-चप्पल: जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं है, परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर आना होगा।
आभूषण व एक्सेसरीज: कान के आभूषण, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी, पर्स या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
प्रिंट आउट: प्रवेश पत्र के सभी पेजों का प्रिंट केवल एक तरफ (Single Side) ही लें, क्योंकि एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा की जाएगी।
तलाशी: परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ‘फ्रिस्किंग’ (सुरक्षा जांच) की (CG Vyapam Pharmacist Exam Date) जाएगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच के लिए सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।
हेल्पलाइन: यदि किसी परीक्षार्थी को केंद्र ढूंढने या एडमिट कार्ड में समस्या हो, तो वे सुबह 10:00 से शाम 5:30 के बीच हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।
व्यापम ने सलाह दी है कि परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने केंद्र की भौगोलिक स्थिति देख लें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी से बचा जा सके।



