
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने (CG TET Result 2026) आई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसके बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपने स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 19 मार्च को कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर) और कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) दोनों के रिजल्ट, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट एक साथ जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल? (CG TET Result 2026)
इस साल आयोजित परीक्षा में करीब 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 1 फरवरी 2026 को दो पालियों में प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:45 तक चली थी।
रिजल्ट में क्या-क्या जारी हुआ?
इस बार केवल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी एक साथ जारी की गई है। इससे उम्मीदवारों को अपनी स्थिति समझने में आसानी होगी कि वे आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र हैं या नहीं।
ऐसे करें फटाफट रिजल्ट चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख (CG TET Result 2026) सकते हैं –
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद CG TET 2026 Result लिंक को चुनें।
अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
आगे क्या करें उम्मीदवार?
जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं, उनके लिए आगे शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन का रास्ता खुल (CG TET Result 2026) जाएगा। वहीं जो उम्मीदवार सफल नहीं हो पाए हैं, वे अगले प्रयास के लिए अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।



