CG Teacher Recruitment 2026 : शिक्षक भर्ती की तारीखें घोषित, जानें कब होगी सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता परीक्षा

CG Teacher Recruitment 2026

CG Teacher Recruitment 2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत (CG Teacher Recruitment 2026) भरी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित कर दी हैं। लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब अपने एग्जाम प्लान को अंतिम रूप दे सकते हैं।

CG Teacher Recruitment 2026
CG Teacher Recruitment 2026

व्यापम द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं शिक्षक (Teacher) पदों के लिए परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित (CG Teacher Recruitment 2026) है। इसके अलावा व्याख्याता (Lecturer) भर्ती परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इन तिथियों को संभावित बताया गया है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और एडमिट कार्ड की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

प्रदेश में शिक्षक भर्ती लंबे समय से चर्चा में रही है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार (CG Teacher Recruitment 2026) कर रहे थे। संभावित तिथियों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों में उत्साह देखा जा रहा है। अब अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तैयारी को अंतिम चरण में ले जाने के लिए पर्याप्त समय है।

You may have missed