CG Suspend News : ‘धान चूहे खा गए’ वाले बयान पर गिरी गाज, डीएमओ तत्काल सस्पेंड

CG Suspend News

CG Suspend News

धान शॉर्टेज को लेकर विवादित बयान देने वाले जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। करीब 7 करोड़ रुपये के सरकारी धान को चूहों, दीमक और कीड़ों द्वारा खा जाने की बात कहकर (CG Suspend News) वे सुर्खियों में आए थे। अब इस बयान को तथ्यहीन और विभागीय छवि को नुकसान पहुंचाने वाला मानते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित ने माना है कि डीएमओ का बयान बिना तथ्यात्मक पुष्टि के दिया गया था, जिससे शासन और विभाग की छवि धूमिल हुई। जांच में यह भी सामने आया कि यह विपणन सहकारी संघ कर्मचारी सेवा नियमावली की कंडिका-18 का स्पष्ट उल्लंघन है।

क्या है पूरा मामला

वर्ष 2024–25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान का भंडारण जिले के दो संग्रहण केंद्र – बाजार चारभाठा और बघर्रा – में किया गया था। इन दोनों केंद्रों में कुल 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान रखा (CG Suspend News) गया था। बाद में जब धान का उठाव हुआ और मिलान किया गया, तो 26 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आई।

सबसे चौंकाने वाली स्थिति बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र की रही, जहां से करीब 22 हजार क्विंटल धान गायब पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पर डीएमओ अभिषेक मिश्रा ने बयान दिया था कि यह नुकसान मौसम के प्रभाव और चूहों, दीमक व कीड़ों के कारण हुआ है, साथ ही संग्रहण केंद्र प्रभारी को हटा दिए जाने की जानकारी भी दी थी।

‘चूहों’ वाला बयान बना कार्रवाई की वजह

डीएमओ अभिषेक मिश्रा के निलंबन का आदेश रायपुर में संघ के प्रबंध संचालक (MD) की ओर से जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि मीडिया के सामने बिना समुचित पुष्टि के गलत जानकारी प्रस्तुत की गई, जिससे छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचा।

संघ के सेवा नियमों की कंडिका-27 (1) के तहत अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (CG Suspend News) किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर निर्धारित किया गया है और वे नियमानुसार निर्वाह भत्ते के पात्र रहेंगे।

इस कार्रवाई के बाद साफ है कि धान खरीदी और भंडारण जैसे संवेदनशील मामलों में बयानबाजी से पहले अब अफसरों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।