CG State Biranpur Incident : चुनावी सभा में शाह बोले भुवनेश्वर की शहादत बेकार नहीं जाएगी

CG State Biranpur Incident : चुनावी सभा में शाह बोले भुवनेश्वर की शहादत बेकार नहीं जाएगी

Amit Shah's Visit To Janjgir :

Amit Shah's Visit To Janjgir :

राजनांदगांव में बिरनपुर घटना का जिक्र करते हुए कहा- हत्यारों को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगे

रायपुर/राजनांदगांव/नवप्रदेश। CG State Biranpur Incident : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगां‍व पहुंचे हैं। नांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजनांदगांव में बिरनपुर घटना पर तल्ख़ बयान दिया है।

उन्होंने कहा भुवनेश्वर की शहादत बेकार नहीं जाएगी। साहू परिवार के युवक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने भुवनेश्वर साहू को लिन्चिंग कराकर मार डाला।

उन्होंने आगे कहा मैं आपको भरोसा दिलाता हूं उसकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। उसके हत्यारों को उसके अंजाम तक जरूर पहुंचाएंगे। इस​लिए हमने उसके पिता को टिकट देकर चुनावी मैदान पर उतारा है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सभा को किया संबोधित। अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है। राजनांदगांव में आमजनों को दिया धन्यवाद। आपने रमन सिंह की पहचान बनाई है, जनता का किया धन्यवाद।

15 साल अवसर मिला मुख्यमंत्री के नाते इस क्षेत्र का विकास किया। पांच सालों में कांग्रेस ने राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए। राजनांदगांव के साथ धोखा किया है कांग्रेस ने।

कांग्रेस से बदला लेना है, इस बार कांग्रेस की साफ करना है। 5 साल में 15 हजार करोड़ का घोटाला, कोई भ्रष्टाचार में कीर्तिमान हासिल कर सकता है तो वह कांग्रेस है।

गोबर में बेइमानी, महादेव एप में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला। खजाने की चाबी जिसके पास है वह चोरी करने लगे तो क्या करोगे। चौकीदार बदल दो, वैसे ही मुख्यमंत्री को बदलने का समय आ गया है।

PSC के छात्रों को आग्रह करना चाहूंगा कि अब बदलने का समय आ गया है। भाजपा के प्रत्याशी आज मेरे साथ है। राजनांदगांव की जनता से आग्रह किया। सभी प्रत्याशियों को आज आपका सहयोग और समर्थन मिले।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *