छत्तीसगढ़

CG Posting : संविदा नियुक्ति का फैसला, रिटायर DIG को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, आदेश ने बढ़ाई हलचल

छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप को संविदा आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपने का आदेश (CG Posting) जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत एक वर्ष की अवधि के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया है। यह पद पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, रायपुर में रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध दिया गया है।

गृह विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावशील होगी और इसकी अवधि एक वर्ष अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेगी। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि संविदा से संबंधित सेवा शर्तें अलग से जारी की जाएंगी, जिससे नियुक्ति की प्रशासनिक प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रशासनिक अनुभव का उपयोग करने की दिशा में यह निर्णय महत्वपूर्ण (CG Posting) माना जा रहा है। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उन्हें पुलिस मुख्यालय स्तर पर समन्वय, सलाह और विशिष्ट दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, जिम्मेदारियों का विस्तृत स्वरूप सेवा शर्तें जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=GiLrqgW4nOA

नियुक्ति आदेश की जानकारी जिन अधिकारियों को भेजी गई है:

प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्यमंत्री सचिवालय।
महालेखाकार, छत्तीसगढ़, रायपुर।
सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
विशेष सहायक, गृह मंत्री, मंत्रालय, रायपुर।
अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय, रायपुर।
निज सहायक, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
जिला कोषालय अधिकारी, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़।

Related Articles

Back to top button