
जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के शासकीय आईटीआई संस्थानों में तीन दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन (CG Placement Camp) किया जा रहा है। यह कैम्प क्रमशः 16 फरवरी को आईटीआई मरवाही, 17 फरवरी को आईटीआई पेण्ड्रा और 18 फरवरी को आईटीआई गौरेला में आयोजित होगा।
इन प्लेसमेंट कैम्पों के माध्यम से शिवकृपा इंटरप्राइजेस, राजनांदगांव द्वारा निजी क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 300 विभिन्न पदों (CG Placement Camp) पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई (सभी ट्रेड), स्नातक, डिप्लोमा एवं बी-टेक उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा निर्धारित पदों पर रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला से कार्यालयीन समय में प्राप्त (CG Placement Camp) कर सकते हैं। जिला प्रशासन और आईटीआई प्रबंधन का मानना है कि यह पहल स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।



