CG Participants Medals : इंडिया स्किल प्रतियोगिता, ईस्ट ज़ोन में छत्तीसगढ़ के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

CG Participants Medals

CG Participants Medals

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल (CG Participants Medals) प्रतियोगिता 2025-26 के ईस्ट ज़ोन रीजनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक और 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस हासिल किए हैं। यह उपलब्धि राज्य के युवाओं की तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और कौशल का प्रमाण मानी जा रही है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों- जिला, राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर – पर किया जा रहा है। क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां से चयनित युवा वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के प्रतिभागियों को बधाई स्किल (CG Participants Medals) देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने साबित कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है।

ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता का समापन 2 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ, जिसमें ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 विभिन्न कौशल श्रेणियों में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने इसमें 1 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 12 पदक तथा 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस हासिल किए।

डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक स्किल (CG Participants Medals) जीता। वहीं 3डी डिजिटल गेम आर्ट में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग में पुष्कर सोनबर और सीएनसी टर्निंग में आत्माराम ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा सीएनसी मिलिंग में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग एवं हीटिंग में रेशमान और वेब टेक्नोलॉजी में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

इसके साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे और हेल्थ एंड सोशल केयर में अंतरा मुखर्जी को मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 19 कौशल ट्रेड्स के तहत 3,327 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें से 381 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित स्किल (CG Participants Medals) हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 और 4 फरवरी 2026 को रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ के विभिन्न संस्थानों में आयोजित हुई, जहां से 38 प्रतिभागियों का चयन रीजनल स्तर के लिए किया गया।

राज्य में पहली बार कौशल तिहार 2025 और मोबाइल आधारित एमसीक्यू परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रतियोगिता को पारदर्शी और व्यापक तरीके से आयोजित किया गया।

You may have missed