CG News Big Breaking : CM विष्णुदेव साय ने किया भूपेश, सिंहदेव और बैज को फोन….दिया आमंत्रण

CG News Big Breaking : CM विष्णुदेव साय ने किया भूपेश, सिंहदेव और बैज को फोन….दिया आमंत्रण

CG News Big Breaking :

CG News Big Breaking :

रायपुर/नवप्रदेश। CG News Big Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है। फिलहाल यह पुख्ता नहीं हुआ है कि सभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में कौन कौन इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेगा।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय, दो डिप्टी सीएम समेत 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्‌डा सहित कई राज्यों के सीएम और अन्य नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed