छत्तीसगढ़

CG-Maharashtra Border : 10 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

राजनांदगांव/नवप्रदेश। CG-Maharashtra Border : छत्तीसगढ़ के मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 हार्डकोर इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मानपुर ब्लॉक के कोहका थाने से 2 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के सांवरगांव थाना की ओर गढ़चिरौली पुलिस बल एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। पुलिस जवानों को देखकर 2 संदिग्ध भागने लगे, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों हार्डकोर नक्सली निकले। गिरफ्तार दोनों नक्सली कुल 10 लाख रुपये के इनामी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में एक सनिराम उर्फ शंकर (कृष्णा नरोटे) महाराष्ट्र के नक्सलियों की कंपनी नंबर 10 में पीपीसीएम पद पर कार्यरत हार्डकोर नक्सली है। सनिराम पर महाराष्ट्र सरकार ने 8 लाख का इनाम घोषित किया था। वहीं समुराम उर्फ सूर्या नरोटे नक्सल जनमिलिशिया का सदस्य है, जिस पर 2 लाख का इनाम घोषित है। गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक दोनों मानपुर ब्लॉक से लगे महाराष्ट्र के मोरचुल गांव के निवासी हैं। दोनों नक्सलियों से पुलिस को पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

नक्सली रह चुका डीवीसी जोगन्ना का अंगरक्षक

पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर यह नक्सली सक्रिय थे। दोनों नक्सली फोर्स को नुकसान पहुंचाने, हत्या, आगजनी, मुठभेड़ की घटनाओं में शामिल रहे हैं। 8 लाख का इनामी सनिराम नक्सल डीवीसी जोगन्ना का अंगरक्षक भी रह चुका है। गिरफ्तार नक्सलियों को माओवादी संगठन द्वारा उत्तर गढ़चिरौली नक्सल दलम को मजबूत करने भेजा गया था। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस को गिरफ्तार नक्सलियों से संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण (CG-Maharashtra Border) जानकारी मिली है।

Related Articles

Back to top button