CG Mahadev Satta App Case : ड्राइवर असीम दास और आरक्षक भीम 24 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल

CG Mahadev Satta App Case :

CG Mahadev Satta App Case :

रायपुर/नवप्रदेश। CG Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे कैश कोरियर असीम दास और उसके साथी कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव को 24 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश ​किया गया।

2 नवंबर को ईडी ने असीम दास से 5.39 करोड़ रुपए बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार किया था। असीम दास और उसके साथी कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव को ED ने रिमांड में लिया था। बताते हैं कि दोनों से ED को कई रहस्यमय जानकारियां मिली हैं।

You may have missed