CG Labor Welfare Board : श्रम कल्याण मण्डल की कोशिश, मज़दूर के बच्चे भी बनेंगे IAS एयर IPS

CG Labor Welfare Board : श्रम कल्याण मण्डल की कोशिश, मज़दूर के बच्चे भी बनेंगे IAS एयर IPS

CG Labor Welfare Board :

CG Labor Welfare Board :

0 शिक्षा प्रोत्साहन की दी शफी अहमद ने श्रमिक सम्मेलन में जानकारी

0 9065 से अधिक संस्थाओं और 4.5 लाख से अधिक श्रमिक पंजीयन

रायपुर/नवप्रदेश। CG Labor Welfare Board : छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद खान ने कहा कि भले ही हम श्रमिकों को कलेक्टर-एसपी ना बना पाएं, लेकिन मण्डल द्वारा संचालित शिक्षा प्रोत्साहन सहित अन्य हितकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को कलेक्टर और एसपी जरूर बना सकते हैं। इसके लिए हम सबको श्रमिक कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है।

श्री खान ने CG Labor Welfare Board : श्रम विभाग के अंतर्गत अलग-अलग विंग में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए किए जा कार्यों एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्ववती सरकार के समय श्रम कल्याण मण्डल में केवल 3355 संस्थान तथा लगभग दो लाख श्रमिक ही पंजीकृत थे।

हमारी सरकार आने के बाद विगत साढ़े चार वर्षों में व्यापक जन जागरूता एवं श्रमिक हितैषी निर्णयों सेे 9065 से अधिक संस्थाओं और 4.5 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीजन किया गया है। उन्हांेने श्रम कल्याण मण्डल में संचालित योजनाओं का लाभ लेने अधिक से अधिक श्रमिकों को मण्डल में पंजीयन करवाने की अपील की।

मंडल के पदाधिकारी शारिक रईस खान ने बताया कि विधायक सत्यनारायण के सुझाव पर बिरगांव में श्रमिक अन्न केन्द्र व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी श्रमिक सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन की राशि का चेक व सायकल वितरित किया गया।

समारोह में नगर निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, मण्डल के सदस्यगण सर्वश्री मनोज सिंह ठाकुर, मदन तालेड़ा, शारिक खान, नरेश गढ़वाल, सुरेश मसीह, इंटक रायपुर के अध्यक्ष आशीष दुबे, मण्डल के आयुक्त एस.एल. जांगड़े, वरिष्ठ सामाज सेवी के.के. शर्मा, श्री उधोलाल वर्मा, श्री योगेश सोलंकी, गिरिश दुबे सहित बड़ी संख्या में नियोजक और श्रमिक उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *