छत्तीसगढ़

CG ki Holiday : स्थानीय अवकाश का जिलेवार आदेश हुआ जारी…देखें छुट्टी की लिस्ट

रायपुर/नवप्रदेश। CG ki Holiday : साल 2022 अब विदा होने वाला है, वहीं नये साल 2023 के स्वागत करने का हर कोई इंतजार कर रहा है। इन सबके बीच हर कोई इंतजार कर रहा है कि अगले साल छुट्टियां कब-कब रहेगी।

नये साल में कर्मचारियों व शिक्षकों को तीन स्थानीय अवकाश मिलेगा। अलग-अलग जिलों से कलेक्टर स्थानीय जरूरतों के मुताबिक स्थानीय अवकाश की घोषणा कर रहे हैं। कई जिलों में कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिये हैं, जबकि कई जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित किये जा रहे हैं। सोमवार को भी तीन जिलों से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हुई है। अंबिकापुर, बालोद के साथ-साथ बिलाईगढ़ से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हो गयी है।

बालोद जिले में स्थानीय अवकाश

बालोद जिले में शासकीय कर्मचारियों के लिए तीन स्थानीय अवकाश जिले में कलेक्टर स्थानीय आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर घोषित करते हैं। कलेक्टर ने बालोद जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

अगले साल यानि 2023 में 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को महानवमी और 13 नवंबर को दिन सोमवार गोवर्धन पूजा को बालोद जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी कर (CG ki Holiday) दिया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थानीय अवकाश

20 जून 2023 को रथयात्रा, 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा और 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी को जिले में स्थानीय अवकाश रहेेगा।

अंबिकापुर में स्थानीय अवकाश

अंबिकापुर में कलेक्टर कुंदन कुमार ने 25 सितंबर को ढोल ग्यारस यानि करमा, 23 अक्टूबर 2023 महानवमी और 13 नवंबर 2022 गोवर्धन पूजा को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ये तीनों छुट्टियां सोमवार को मिली है, जाहिर है शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए इन तीनों स्थानीय अवकाश की वजह से वीकेंड (CG ki Holiday) लंबा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button