छत्तीसगढ़

CG Jharkhand Bus Accident :छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर 10 की मौत से मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता

शादी की खुशी, साथ चल रहे गीत और मंजिल तक पहुंचने की उम्मीद… लेकिन एक मोड़ पर सब कुछ थम गया। जो सफर यादों में बसने वाला था, वह मातम में बदल गया। हादसे की भयावहता ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 10 यात्रियों की मौत की पुष्टि (CG Jharkhand Bus Accident) हुई है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का उपचार झारखंड के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए राहत राशि की घोषणा की है।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

जानकारी के अनुसार, रविवार 18 जनवरी को बलरामपुर जिले के 86 ग्रामीण एक बस में सवार होकर झारखंड के लोधगांव सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बस जैसे ही लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी के ढलान पर पहुंची, अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित बस रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मौके पर (CG Jharkhand Bus Accident) पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 60 से अधिक घायलों को महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और करीब 20 घायलों को कार्मेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले 10 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कर सोमवार सुबह उन्हें बलरामपुर लाया गया, जहां परिजनों को सौंपा गया। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और कई परिवार गहरे सदमे में हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने घोषणा की कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि बीमा या अन्य मदों से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी।

https://youtu.be/lNCcMI5v0qw

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई (CG Jharkhand Bus Accident) जाए और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि प्रशासन द्वारा दी जा रही तत्काल राहत और अन्य मदों से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी।

Related Articles

Back to top button