राजनीति

CG In Maharashtra Deputy CM Fadnavis : कहा- कांग्रेस सरकार गजनी हो गई है, वादा याद नहीं

रायपुर/नवप्रदेश। CG In Maharashtra Deputy CM Fadnavis : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस को घेरा। फडणवीस ने कहा कांग्रेस सरकार गजनी हो गई है पहले क्या कहा वह याद नहीं रहता… जो वादे 5 साल पहले किए थे और पूर्ण नहीं कर पाए और अब फिर से वही वादे कर रहे हैं। इसमें थोड़ी तो शर्म आनी चाहिए।

अगर झूठ बोलने का कोई ओलंपिक होता तो सारे गोल्ड मेडल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को मिलते हैं। लगातार झूठे वादों से कांग्रेस की विश्वनीयता समाप्त हो गई है।

फडणवीस ने पूछा कहां गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम, कहां गई हवाई एंबुलेंस। रायपुर सहित सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

भाजपा ने कांग्रेस द्वारा किये गए वादों और पुरानी घोषणाओं के वीडियो प्रेस वार्ता में दिखाए।

Related Articles

Back to top button