CG IFS Transfer Order : CG में 4 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग ने जारी किए आदेश

CG IFS Transfer Order

CG IFS Transfer Order

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के चार अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी (CG IFS Transfer Order) किए हैं। इस तबादला सूची में 2004, 2013, 2015 और 2017 बैच के अधिकारी शामिल हैं। आदेश राज्यपाल के नाम से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

CG IFS Transfer Order
CG IFS Transfer Order

जारी आदेश के अनुसार 2004 बैच के IFS अधिकारी नवीद शुजाउद्दीन को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन नीति विश्लेषण) के पद से हटाकर प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण) नियुक्त किया गया है। वे अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में ही पदस्थ रहेंगे।

2013 बैच के IFS अधिकारी रमेश कुमार जांगड़े को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्या., नवा रायपुर से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर के पद पर पदस्थ (CG IFS Transfer Order) किया गया है।

वहीं 2015 बैच के अधिकारी रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. का तबादला वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा के पद पर किया गया है।

इसके अलावा 2017 बैच के IFS अधिकारी जाधव सागर रामचन्द्र को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) के पद पर अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में नई जिम्मेदारी (CG IFS Transfer Order) दी गई है। वन विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक नियमित प्रक्रिया बताया गया है।