छत्तीसगढ़

CG Holiday List : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2023 का कैलेंडर, कब और कितनी होंगी छुट्टियां

रायपुर/नवप्रदेश। CG Holiday List : छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2023 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित कैलेंडर के अनुसार 2023 में कुल 91 छुट्टियां होंगी। इनमे से 17 सार्वजनिक छुट्टियां, 49 ऐच्छिक छुट्टियां और 25 सामान्य छुट्टियों को शामिल किया गया है। ऐच्छिक छुट्टियां विभाग के नियमों और सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार लिया जा सकता है। 2023 में 12 छुट्टियां रविवार को पड़ रहा है जिन्हें कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है।

25 सामान्य छुट्टियों के तारीख और वार

6 जनवरी- मां शाकांभरी जयंती एवं छेरछेरा, (CG Holiday List) दिन- शुक्रवार, 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस, दिन- गुरुवार, 18 फरवरी- महाशिवरात्रि, दिन- शनिवार, 8 मार्च- होली, दिन- बुधवार, 18 मार्च- भक्त माता कर्मा जयंती, दिन- शनिवार, 30 मार्च- रामनवमी, दिन- गुरुवार, 4 अप्रैल- महाबीर जयंती, दिन- मंगलवार, 7 अप्रैल- गुड फ्राइडे, दिन- शुक्रवार, 14 अप्रैल- डॉ. अंबेडकर जयंती, दिन- शुक्रवार, 22 अप्रैल- ईद-उल-फितर, दिन- शनिवार, 5 मई- बुद्ध पूर्णिमा, दिन- शुक्रवार, 29 जून- ईद-उल-जुहा (बकरीद), दिन-शनिवार।

17 जुलाई- हरेली, दिन- सोमवार, 29 जुलाई- मोहर्रम, दिन- शनिवार, 09 अगस्त- विश्व आदिवासी दिवस, दिन- बुधवार, 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस, दिन- मंगलवार, 30 अगस्त- रक्षाबंधन, दिन- बुधवार, 07 सितम्बर- कृष्ण जन्माष्टमी, दिन- गुरुवार, 18 सितम्बर- हरितालिका तीज (पर्व), दिन- सोमवार, 28 सितम्बर- ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), दिन- गुरुवार, 02 अक्टूबर- महात्मा गांधी जन्म दिवस, दिन- सोमवार, 24 अक्टूबर- दशहरा (विजयादशमी), दिन- मंगलवार, 27 नवंबर- गुरुनानक जन्म दिवस, दिन- सोमवार, 18 दिसंबर- गुरुघासी दास जयंती, दिन- सोमवार, 25 दिसम्बर- क्रिसमस, दिन- सोमवार।

17 सार्वजनिक छुट्टियां की तारीख और वार

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस दिन- गुरुवार, 18 फरवरी- महाशिवरात्रि  दिन- शनिवार, 8 मार्च- होली दिन- बुधवार, 1 अप्रैल- बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी दिन- शनिवार, 4 अप्रैल- महावीर जयंती दिन- मंगलवार, 7 अप्रैल- गुड फ्राइडे दिन- शुक्रवार, 22 अप्रैल- ईद-उल-फितर दिन- शनिवार, 5 मई- बुद्ध पूर्णिमा दिन- शुक्रवार, 29 जून- ईद-उल-जुहा (बकरीद) दिन- गुरुवार, 29 जुलाई- मोहर्रम दिन- शनिवार, 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस दिन- मंगलवार।

7 सितंबर- कृष्ण जन्माष्टमी (CG Holiday List) दिन- गुरुवार, 28 सितंबर- मिलाद-उन-नबी दिन- गुरुवार, 2 अक्टूबर- गांधी जयंती दिन- सोमवार, 24 अक्टूबर- दशहरा दिन- मंगलवार, 27 नवंबर- गुरु नानक जयंती दिन- सोमवार, 25 दिसंबर- क्रिसमस दिन-सोमवार. साल 2023 में 49 ऐच्छिक छुट्टियां दी गई है. जिनमें सरकारी कर्मचारी 3 दिन सरकारी नियमों के अनुसार छुट्टियां ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button