छत्तीसगढ़

CG Govt Breaking : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर जारी किए पुनरीक्षित दरें

रायपुर/नवप्रदेश। CG Govt Breaking : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य कर्मचारियों के लिए 6 प्रतिशत डीए बढ़ाने पर सहमति दे दी। उसके बाद अभी-अभी छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर पुनरीक्षित दरें जारी किए है।

इस फैसले का सीधा लाभ प्रदेश के लगभग 5 लाख शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा। इसको लेकर सीएम आवास पर शनिवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एरियर देने पर मुख्य सचिव से चर्चा कर सकारात्मक रुख अपनाएंगे।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1559446583476772864

सीएम के फैसले से खुश नहीं फेडरेशन

वहीं मुख्यमंत्री के इस फैसले से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन (CG Govt Breaking) खुश नहीं है। फेडरेशन की मांग है कि डीए 12 प्रतिशत बढ़ाया जाए। इसके लिए फेडरेशन ने आंदोलन भी किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री की सहमति के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 22 से बढ़कर अब 28 फीसदी हो गया है।

Related Articles

Back to top button