
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी (CG Employment Fair 2026) खबर है। राज्य के कई जिलों में निजी कंपनियों के माध्यम से भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह कैंप 9 और 10 मार्च 2026 को आयोजित होंगे, जहां सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर, बीजापुर और कोरिया जिलों में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से यह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
बलरामपुर में 608 पदों पर भर्ती
बलरामपुर जिले में 10 मार्च 2026 को शासकीय आईटीआई रामानुजगंज में जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप (CG Employment Fair 2026) आयोजित होगा। इस कैंप में निजी कंपनियों द्वारा कुल 608 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों में प्रमुख रूप से –
क्वालिटी इंस्पेक्टर – 50
सिक्योरिटी गार्ड – 100
सुरक्षा गार्ड – 200
सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 50
फील्ड ऑफिसर – 2
अकाउंटेंट – 2
मार्केटिंग मैनेजर – 2
टीआरजी ऑफिसर – 2
लेबर – 200
अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य बताया गया है। जिन उम्मीदवारों का रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे पहले ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
बीजापुर में भी मिलेगा नौकरी का अवसर
बीजापुर जिले में भी 10 मार्च 2026 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यहां कुल 50 पदों पर भर्ती (CG Employment Fair 2026) की जाएगी।
यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
कोरिया जिले में 9 मार्च को रोजगार मेला
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 9 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए प्रमुख पद –
रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव – 10 पद
कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव – 3 पद
इन पदों के लिए स्नातक योग्यता आवश्यक है और महिला तथा पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 15,000 से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ –
शैक्षणिक प्रमाणपत्र
आधार कार्ड
रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
लेकर निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क है और इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।



