CG DHAAN KHARIDI NEWS : छत्तीसगढ़ में अब तक 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की सफल उपार्जन प्रक्रिया

CG DHAAN KHARIDI NEWS

CG DHAAN KHARIDI NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ का धान खरीदी (CG DHAAN KHARIDI NEWS) (धान खरीदी) महाअभियान पारदर्शिता, गति और किसान-हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बनता जा रहा है।

प्रदेश में अब तक 16.95 लाख पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी (धान खरीदी) की जा चुकी है। किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत समय पर मिल सके, इसके लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य के तहत अब तक लगभग 20,753 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा चुका है। यह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रहा है, बल्कि किसानों के आर्थिक आत्मविश्वास को भी नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

प्रदेशभर में संचालित 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, डिजिटल निगरानीयुक्त और पूर्णतः पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। शासन की यह व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है कि वास्तविक किसान को ही लाभ मिले और बिचौलियों अथवा फर्जी प्रविष्टियों की कोई गुंजाइश न रहे।

किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने टोकन व्यवस्था को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाया है। खाद्य विभाग (CG DHAAN KHARIDI NEWS) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब टोकन सहकारी समितियों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। खरीदी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में तेज गति से उपार्जन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 8 जनवरी तक महासमुंद जिले में 6,33,291 क्विंटल, बेमेतरा जिले में 5,33,482 क्विंटल, बलौदाबाजार-भाठापारा जिले में 5,15,071 क्विंटल, बालोद जिले में 4,99,074 क्विंटल, रायपुर जिले में 4,66,249 क्विंटल, धमतरी जिले में 4,43,308 क्विंटल, राजनांदगांव जिले में 4,42,473 क्विंटल, बिलासपुर जिले में 4,21,142 क्विंटल, जांजगीर-चांपा जिले में 4,18,429 क्विंटल, कवर्घा जिले में 4,12,003 क्विंटल, दुर्ग जिले में 3,60,605 क्विंटल, गरियाबंद जिले में 3,60,612 क्विंटल, मुंगेली जिले में 3,58,072 क्विंटल, रायगढ़ जिले में 3,42,528 क्विंटल, कांकेर जिले में 3,25,960 क्विंटल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 3,14,758 क्विंटल धान खरीदी (धान खरीदी) हुई है।

इसी प्रकार बस्तर जिले में 1,79,964 क्विंटल, बीजापुर में 59,583 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 10,238 क्विंटल, कोंडागांव 1,97,106 क्विंटल, नारायणपुर में 24,022 क्विंटल, सुकमा 47,617 क्विंटल, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में 87,870 क्विंटल, कोरबा में 1,56,983 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 2,77,071 क्विंटल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1,41,353 क्विंटल, बलरामपुर जिले में 1,57,708 क्विंटल, जशपुर जिले में 1,68,264 क्विंटल, कोरिया जिले में 76,648 क्विंटल, सरगुजा जिले में 2,02,951 क्विंटल, सूरजपुर जिले में 2,29,359 क्विंटल, सक्ती जिले में 2,70,468 क्विंटल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 56,855 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी (धान खरीदी) प्रणाली आज केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसान सम्मान, पारदर्शिता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत (CG DHAAN KHARIDI NEWS) स्तंभ बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का यह संकल्प स्पष्ट है कि हर पात्र किसान को समय पर, पूरा और पारदर्शी लाभ मिलेगा — और यही राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

You may have missed