भाजपा झूठ के सहारे चुनाव जीतना चाहती है - कांग्रेस

 भाजपा झूठ के सहारे चुनाव जीतना चाहती है – कांग्रेस

  •  नागरिकता मामले में गलत बयानी के लिये धर्मलाल कौशिक राहुल गांधी से माफी मांगे

रायपुर । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के झूठे आरोपो के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका के खारिज होने पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद भाजपा का एक और झूठ बेनकाब हो गया। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों में हार सुनिश्चित देखकर हर तरीके की साजिश का इस्तेमाल नेहरू गांधी परिवार के खिलाफ करने में लगी हुई है। कभी 39 साल पहले शहीद हुए राजीव गांधी के खिलाफ झूठी बातें कहकर और कभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ याचिकाएं दायर करके भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं के बीच कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार करने में लगी है। भाजपा के इस गोएबल्स रूपी झूठे प्रचार से आम मतदाता और नाराज हो रहा है और इसका स्पष्ट नुकसान भाजपा को लोकसभा चुनाव में होने जा रहा है। राहुल गांधी की नागरिकता के संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक ने भी बयानबाजी किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कौशिक में जरा भी नैतिकता बची हो तो वे अपने आरोपो के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगे। मोदी की पिछलग्गू बने भारतीय जनता पार्टी के नेता चाटुकारिता में राजनीति की सारी मर्यादाओं को लांघ रहे है। अपने आचरण के कारण वे जनता के बीच हंसी का पात्र भी बन रहे लेकिन अपने झूठे दुष्प्रचार बन्द नही कर रहे। यह भाजपा नेताओ की येन केन प्रकारेण सत्ता हासिल करने की छुधा को दर्शाता है। भाजपा झूठे प्रचार और गलत बयानी से चुनाव जीतने के मंसूबे पाल कर बैठी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *