CG Congress Assembly Election Breaking : सब ठीक रहा तो आज रात 20 कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का एलान

CG Congress Assembly Election Breaking : सब ठीक रहा तो आज रात 20 कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का एलान

CEC FILE PHOTO

CEC FILE PHOTO

दिल्ली में CEC की बैठक के बाद टिकट पर फैसला, पहले 20 फिर पितृ पक्ष के बाद 70 उम्मीदवारों की लिस्ट आएगी

रायपुर/नवप्रदेश। CG Congress Assembly Election Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 90 सीटों में कांग्रेस उम्मीदवार तय हो चुके हैं। दिल्ली में CEC की बैठक के बाद टिकट पर फैसला होगा। सबकुछ ठीक रहा तो आज गुरुवार देर शाम तक कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो 40 सीटों पर ही प्रदेश स्तर पर सहमति नहीं बन पाई है। असमंजस की स्थिति वाली इन सीटों के अलावा राहुल गांधी अन्य नामों पर सरसरी नज़र डालेंगे। इसके बाद दो चरणों में कांग्रेस की उम्मीदवारी सूची जारी होगी।

बता दें कि राहुल गांधी ने भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में प्रत्याशियों का निजी सर्वे करवाया है। प्रदेश चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत लिस्ट से राहुल की सर्वे रिपोर्ट वाली सूची अगर मेल कहती है तो आज ही पुरे नामों पर मुहर लग जाएगी।

ऐसे में पहले चरण के चुनाव क्षेत्रों के लिए 20 सीटों जिसमे बस्तर, राजनांदगांव के प्रत्याशियों की पहली सूची आज बैठक के बाद जारी की जाएगी। बकाया 70 विधानसभा की सूची 14 या 15 अक्टूबर को जारी होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सभी 90 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। इन्हीं नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

आज शाम 4 बजे शुरू होगी CEC की मीटिंग

दिल्ली में गुरुवार शाम 4 बजे सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक रखी गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सभी 90 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। इन्हीं नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आदि बैठक में शामिल होंगे।

CM भूपेश बैठक में शामिल होने आज हुए रवाना

CM भूपेश बघेल आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए टेकऑफ किये। दिल्ली रवाना होने से पहले CM ने कहा कि आज CEC बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों का फैसला हो जायेगा। उन्होंने संभावना जताये कि 15 को कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की सूची आएगी।
दिल्ली जाने से पहले सीएम बघेल ने कहा कि, आज शाम CEC की दिल्ली में बैठक होगी।
बैठक में सभी नामों पर चर्चा की जाएगी। पितृ पक्ष के बाद 14 या 15 अक्टूबर को कांग्रेस पहली सूची जारी कर सकती है। पितृ पक्ष के बाद 14 या 15 अक्टूबर को कांग्रेस पहली सूची जारी कर सकती है।

40 विधायकों की टिकिट पर लटक रही तलवार

CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि कांग्रेस अपने लगभग 40 विधायकों की टिकट काट सकती है। इन विधायकों की कट सकती है टिकिट। इसमें संभावित प्रत्याशियों में से उक्त नामों की चर्चा है इसकी पुष्टि नवप्रदेश नहीं करता।

लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है या सिर्फ अटकलें मात्र यह CEC की बैठक के बाद स्पष्ट होगा।

0 विनय जायसवाल, मनेंद्रगढ़
0 गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़
0 शकुंतला साहू, कसडोल
0 चंद्रदेव राय, बिलाईगढ
0 राजमन बेंजाम, चित्रकोट
0 ममता चंद्राकर, पंडरिया
0 शिशुपाल शोरी, कांकेर
0 रश्मि सिंह, तखतपुर
0 प्रेमसाय टेकाम, प्रतापुपर
0 कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर
0 भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़
0 रेखचंद जैन, जगदलपुर
0 वृहस्पत सिंह, रामानुजगंज
0 किस्मतलाल नंद, सरायपाली
0 प्रकाश नायक, रायगढ़
0 देवती कर्मा, दंतेवाड़ा (परिवार से)
0 मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार
0 विनोद चंद्राकर, महासमुंद 50%
0 रामपुकर सिंह,पत्थलगांव
0 खेलसाय सिंह, प्रेमनगर
0 यूडी मिंज, कुनकुरी
0 कुंवर निषाद, गुंडरदेही
0 चक्रधर सिदार, लैलूंगा

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *