CG Collectors-SP Conference : सीएम साय के दिखे सख्त तेवर, कलेक्टर-एसपी को कुछ इस अंदाज़ में चेताया…

CG Collectors-SP Conference :
रायपुर/नवप्रदेश। CG Collectors-SP Conference : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स-एसपी कान्फ्रेंस में सख्त तेवर दिखाते हुए कलेक्टर-एसपी को कुछ इस अंदाज़ में चेताया कि अफसर भी हड़बड़ा गए। उन्होंने कलेक्टरों से कहा- डीएमएफ का उपयोग विकास के कामों में होना चाहिए, इसी तरह सभी एसपी को बोले अपराधियों में पुलिस का भय हो। दुरुपयोग पर सख्त कार्यवाही करें।
साय ने बुधवार को कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस ली। कॉन्फ्रेंस में पुलिस कप्तानों को चेताया कि गुंडागर्दी ना हो ये एसपी सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने डीएमएफ के दुरपयोग पर भी सख्त तेवर दिखाए।

डीएमएफ राशि के खर्च पर भी सीएम के तल्ख तेवर दिखाए। डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए। पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है, डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, कलेक्टर्स- एसपी की तरीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए।
सीएम श्री साय ने कहा कि, कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था आपको तत्काल बदलनी होगी। पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि, कलेक्टर्स- एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए।