CG Campaign Operation Sipahi Rakshasutra : भेजा गया सीमा में तैनात 9 लाख फौजियों को रक्षासूत्र

CG Campaign Operation Sipahi Rakshasutra : भेजा गया सीमा में तैनात 9 लाख फौजियों को रक्षासूत्र

CG Campaign Operation Sipahi Rakshasutra :

CG Campaign Operation Sipahi Rakshasutra :

रक्षा मंत्रालय दिल्ली में वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने की अभियान की तारीफ, बोले- रक्षाबंधन से पहले भेज देंगे यह रक्षा सूत्र

रायपुर/नवप्रदेश। CG Campaign Operation Sipahi Rakshasutra : रक्षा मंत्रालय दिल्ली में हुआ छत्तीसगढ़ के अभियान ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र भव्य स्वागत हुआ। सभी सिपाही रक्षा सूत्रों को सेना मुख्यालय की सेरेमोनियल बटालियन को ससम्मान सौंप दिया जायेगा। वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने कहा कि भरोसा रखें ये 9 लाख सिपाही रक्षासूत्र रक्षाबंधन से पहले सीमाओं पर भेज दिये जाएंगे।

छत्तीसगढ़ से चला “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान 13 अगस्त 2024 को 9 लाख सिपाही रक्षासूत्रों (एक चुटकी मिटटी+एक मौली धागे+रक्षक सिपाहियों को एक पत्र) के साथ दिल्ली पहुंचा। जहां इस अभियान का गर्मजोशी से स्वागत, रक्षा मंत्रालय,सेना मुख्यालय साउथ ब्लॉक दिल्ली में हुआ। वहां रक्षा राज्य मंत्री संजय कुमार सेठ जी एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार उपस्थित रहे और 9 लाख “सिपाही रक्षासूत्रों” को सम्मान ग्रहण किया।

सेना कर रही CM साय CG के पवित्र विचारों की प्रशंसा

पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा का छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से चलाये गये इस अभियान की रक्षा मंत्रालय एवं सेना मुख्यालय में खूब प्रशंसा हुई। भारत के रक्षा राज्य मंत्री ने स्वयं CM विष्णु देव साय को टेलीफोन करके इस राष्ट्रवादी अभियान के लिए बधाई दी। साथ ही संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रशंसा की। साथ ही भारत के रक्षा राज्य मंत्री ने इस अभियान की सूचना PM नरेंद्र मोदी प्रेषित की है।

रक्षा राज्य मंत्री सेठ रक्षासूत्रों के लिए दिया धन्यवाद

रक्षा राज्य मंत्री संजय कुमार सेठ जी ने “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के उत्तम राष्ट्रवादी विचार के लिए अध्यक्ष “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा महेंद्र प्रताप सिंह राणा की मन से सराहना की एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार अपने सैनिक की सोच पर गर्व जताया। उन्होंने विगत वर्ष “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र 2023 मे पहुचाई 6 लाख 71000 सिपाही रक्षासूत्रों के लिए भी धन्यवाद किया। साथ ही अभियान के हिस्सा रहे कोरबा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, पूर्व सैनिक वारिज कुमार सिंह की प्रशंसा की। इस रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ से बहनों को रक्षा वचन के साथ छत्तीसगढ़ की माटी 9 लाख भारतीय सैनिकों के माथे पर सुशोभित होगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *