CG Budget 2026 : नई थीम और नए विजन के साथ 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

CG Budget 2026

CG Budget 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 24 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी सरकार का तीसरा बजट सदन के पटल (CG Budget 2026) पर रखेंगे। इससे एक दिन पहले 23 फरवरी से बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस बार का बजट केवल वार्षिक आय-व्यय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के भविष्य की दिशा तय करने वाला दस्तावेज़ होगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट की तैयारियों को लेकर कहा कि यह बजट नई थीम और नए विजन के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट की रणनीति वर्ष 2047 तक के दीर्घकालिक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को इस बजट के केंद्र में रखा गया है।

वित्त मंत्री के अनुसार, बजट में लॉन्ग टर्म प्लानिंग के साथ-साथ शॉर्ट टर्म जरूरतों को भी संतुलित रूप (CG Budget 2026) से शामिल किया जाएगा। राज्य के सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में स्पष्ट रोडमैप सामने आने की संभावना है। सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि योजनाओं का असर केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई दे।

बजट को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में मौजूदा सरकार सामाजिक योजनाओं पर कहीं अधिक खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लगभग 8000 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, जो आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है और यही वजह है कि बजट में भी जनकल्याण और राज्य की वित्तीय मजबूती को प्राथमिकता (CG Budget 2026) दी जाएगी। 24 फरवरी को पेश होने वाला यह बजट छत्तीसगढ़ की आर्थिक नीतियों और विकास की दिशा को नए सिरे से परिभाषित करता नजर आएगा।

You may have missed