Site icon Navpradesh

CG BJP State President : जगदलपुर विधायक किरण देव बनाए गए छत्तीसगढ़ भाजपाध्यक्ष

CG BJP State President : जगदलपुर विधायक किरण देव

CG BJP State President : जगदलपुर विधायक किरण देव

रायपुर/नवप्रदेश। CG BJP State President : जगदलपुर विधायक किरण देव Jagdalpur MLA को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस आशय का पत्र भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा BJP President के आदेश से जारी कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

वर्तमान भाजपाध्यक्ष अरुण साव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है। इसके बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि जल्द ही पार्टी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर देगी। इस पद के लिए नारायण चंदेल और धरमलाल कौशिक के नाम भी चर्चा में थे।

लेकिन बस्तर को प्राथमिकता देते हुए पार्टी ने किरण देव को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा है। उल्लेखनीय है कि, किरण देव पहले जगदलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री देव कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी फोरम में जाने जाते हैं।

Exit mobile version