छत्तीसगढ़राजनीति

CG BJP News Breaking : तीन ऑब्जर्वर, तीन चरण की बैठक और तीन नामों के बाद विष्णु पर मुहर

प्रचार में अमित शाह ने कहा था- बड़ा आदमी बना दूंगा; डिप्टी सीएम का भी पद होगा

रायपुर/नवप्रदेश। CG BJP News Breaking : विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री घोषित किये गए हैं। बीजेपी ने भी इसकी औपचारिक घोषणा कर दिया है। तीन का आंकड़ा ऑब्जर्वर से लेकर बैठक तक में देखा गया। बीजेपी की बैठक तीन चरणों में हुई। सबसे पहले तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम की बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन और अजय जामवाल के साथ हुई।

इसके बाद संगठन महामंत्री पवन साय और रमन सिंह के साथ तीनों पर्यवेक्षक ने बैठक कर उनकी राय जानी। तीसरे चरण में विधायक दल की बैठक चली फिर जाकर बीजेपी में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया गया। चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा।

बता दें कि विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक और बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। आज शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि भी है और ऐसे में सरगुजा से एक आदिवासी बीजेपी नेता के CM बनने से निश्चित ही अच्छा सन्देश पार्टी के आला नेताओं ने है।

तीनों पर्यवेक्षक सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इसके बाद अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी प्रदेश कार्यालय रवाना हुए। यहां पहुंचने पर तीनों का प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य से पर्यवेक्षकों का स्वागत।

Related Articles

Back to top button